Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
MP News: दुकान नामांतरण के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी, 2 हजार लेते पटवारी को EOW ने पकड़ा
जबलपुर में मंदिर परिसर में रिश्वत की रकम लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, शिकायत पर EOW ने की कार्रवाई; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

MP News: जबलपुर। दुकान के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगना पटवारी को भारी पड़ गया। EOW की टीम ने अधारताल क्षेत्र में पदस्थ पटवारी मनोज बघेल को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, पटवारी ने दुकान के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले शिकायतकर्ता शरद श्रीवास्तव से 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद EOW ने मामले की पुष्टि कर कार्रवाई की योजना बनाई।
रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 2 हजार रुपये देने के लिए पटवारी ने शिकायतकर्ता को मंदिर परिसर में बुलाया। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, EOW की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
EOW डीएसपी मनजीत सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story


