Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पागल कुत्ते ने 3 बहनों समेत 4 बच्चों को बनाया शिकार, दो की हालत गंभीर

पन्ना के मड़का गांव में खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला, दो बच्चियों के चेहरे पर गंभीर चोटें; ग्रामीणों में दहशत और प्रशासन से कार्रवाई की मांग.

MP News : पागल कुत्ते ने 3 बहनों समेत 4 बच्चों को बनाया शिकार, दो की हालत गंभीर
X

MP News : पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आवारा कुत्तों के आतंक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अजयगढ़ तहसील के मड़का गांव में एक पागल कुत्ते ने खेल रहे चार मासूम बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में तीन सगी बहनों समेत चार बच्चे घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कुत्ता अचानक गांव में पहुंचा और बच्चों पर झपट पड़ा। इस दौरान उसने तीन बहनों समेत चार बच्चों को काटकर घायल कर दिया। दो बच्चियों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया और सभी बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को बेहतर उपचार के लिए पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया।

आवारा कुत्तों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में आवारा और हिंसक कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन को इसकी जानकारी पहले भी दी जा चुकी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कुत्तों को जल्द पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में बच्चों और अन्य ग्रामीणों के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019