Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने PG में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

MP News : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने PG में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
X

MP News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पीजी (PG) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान विशाखा शाक्य के रूप में हुई है, जो मूल रूप से श्योपुर की रहने वाली थी। वह ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीबाई कॉलोनी के एक पीजी के कमरा नंबर 103 में कुछ दिन पहले ही रहने आई थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। छात्रा के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और उसके कमरे से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019