Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : पहले की रेकी, फिर महिला पर चाकू से किया हमला, CCTV ने खोला हत्या का राज

देवास के सतवास में चेन लूट के इरादे से महिला पर धारदार हथियार से हमला, बेटी भी हुई घायल; CCTV फुटेज और घायल बेटी की जानकारी से पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा।

MP Crime : पहले की रेकी, फिर महिला पर चाकू से किया हमला, CCTV ने खोला हत्या का राज
X

MP Crime : देवास। सतवास के पुनर्वास इलाके में महिला की हत्या और उसकी बेटी पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की और इसके बाद सोने की चेन लूटने के इरादे से महिला पर धारदार हथियार से हमला किया। बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया गया।

घटना 10 सितंबर की है, जब पुनर्वास बस्ती में माया शर्मा और उनकी बेटी रानू खून से लथपथ हालत में मिली थीं। सूचना पर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान CCTV फुटेज में वारदात से पहले की रेकी सामने आई। घायल बेटी से मिली जानकारी को CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिलाने के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर सोने की चेन के टुकड़े, दो मोबाइल फोन, चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019