Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : ससुराल आए दामाद का सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ढीमरखेड़ा क्षेत्र में झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच मिला रणजीत सिंह का शव, पास में कपड़े और जूते बरामद; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

MP Crime : ससुराल आए दामाद का सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
X

MP Crime : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में झिन्ना पिपरिया और भमका गांव के बीच सड़क किनारे युवक का शव मिला। शव बिना कपड़ों के था, जबकि उसके पैरों में सिर्फ मोजे थे। घटनास्थल के पास मृतक के कपड़े, जूते और अन्य सामान भी मिला है।

काम के बहाने घर से निकला था युवक

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बिजरावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। रणजीत सिंह की शादी भमका गांव निवासी करण सिंह की बेटी धनिया ठाकुर से हुई थी। वह इन दिनों अपनी ससुराल आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि रणजीत काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

शव के पास मिला सामान

सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के दौरान शव के पास मृतक के कपड़े, जूते और पन्नी में रखा कुछ सामान मिला। युवक के इस तरह संदिग्ध हालत में मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी स्थिति

थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजा गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के हालात की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019