Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी, घर में महिला और दो बच्चों समेत 4 के शव मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में सामने आई घटना, घर में बुजुर्ग महिला, पत्नी और दो बच्चों के शव मिले, वहीं परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच।

MP Crime : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी, घर में महिला और दो बच्चों समेत 4 के शव मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव
X

MP Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिले, जबकि परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सरस्वती साहू (50), सोमलता साहू (29), 10 वर्षीय कृति साहू और 6 वर्षीय खुश साहू शामिल हैं। इन चारों के शव घर पर मिले। वहीं, परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू (35) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घर में मिले चारों सदस्यों की हत्या के बाद नरेंद्र साहू ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की। हालांकि, घटनाक्रम और मौतों के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019