Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : जमीन की जंग में भाई बना कातिल, कुल्हाड़ी के वार से छोटे भाई की मौत, बचाने आई पत्नी भी गंभीर

मंडला में वर्षों पुराने जमीन विवाद का खूनी अंत, आरोपी फरार

MP Crime : जमीन की जंग में भाई बना कातिल, कुल्हाड़ी के वार से छोटे भाई की मौत, बचाने आई पत्नी भी गंभीर
X

MP Crime : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जमीन को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। नैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़े भाई ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

यह घटना नैनपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देल्हा की है। मृतक की पहचान शिव दयाल जघेला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि बड़े भाई ने पहले शिव दयाल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी आशा बाई पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल नैनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिव दयाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशा बाई का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019