Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : खेत पर गए 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से बुलेट बरामद

छतरपुर के गोरगाय गांव में सुबह खेत पर मिला युवक का शव, पुलिस ने घटनास्थल से बुलेट बरामद कर जांच शुरू की

MP Crime : खेत पर गए 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से बुलेट बरामद
X

MP Crime : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गोरगाय गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी शेरा उर्फ शिवराम यादव (40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शेरा यादव सुबह करीब 5 बजे खेत पर गए थे। करीब 6 बजे उनकी पत्नी जब खेत पहुंचीं तो वहां उनका शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से एक बुलेट भी बरामद की गई है।

पुलिस ने गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें।

एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019