Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 900 करोड़ लागत के पॉवर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का किया लोकार्पण, बोले- मध्यप्रदेश ने जीता निवेशकों का भरोसा

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सीहोर जिले के बड़ियाखेड़ी में क्रॉम्पटन ग्रीव्स (CG Power and Industrial Solutions) की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यूनिट का उद्घाटन किया और पहले ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट भी किया।

MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 900 करोड़ लागत के पॉवर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का किया लोकार्पण, बोले- मध्यप्रदेश ने जीता निवेशकों का भरोसा
X

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश ने निवेशकों का विश्वास जीता है और उद्योगों की स्थापना को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच मध्यप्रदेश में आने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सीहोर जिले के बड़ियाखेड़ी में क्रॉम्पटन ग्रीव्स (CG Power and Industrial Solutions) की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यूनिट का उद्घाटन किया और पहले ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट भी किया।

निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा दे रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जहां निवेश आता है, वहां रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की नई औद्योगिक पहचान पैशन, पोटेंशियल, पॉलिसी, परफॉर्मेंस और प्रोडक्शन के आधार पर बन रही है। प्रदेश में आने वाले उद्योग सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने का काम करते हैं।

13 महीने में तैयार हुई देश की बड़ी ट्रांसफॉर्मर यूनिट

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भूमि पूजन के बाद रिकॉर्ड 13 महीने में इस अत्याधुनिक यूनिट का निर्माण पूरा किया गया है। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह यूनिट देश के इलेक्ट्रिकल इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। सीहोर में अब बड़े स्तर पर ट्रांसफॉर्मर निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यूनिट से करीब 2 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आने वाले समय में इसका लाभ स्थानीय युवाओं और व्यापारियों को भी मिलेगा।

सीहोर बनेगा औद्योगिक और आर्थिक केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीहोर अब भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा बन चुका है। इससे यहां औद्योगिक, व्यावसायिक और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, परिवहन और आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ सीहोर आने वाले वर्षों में आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकता है।

दुनिया की बड़ी टेस्टिंग लैब भी तैयार

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के CEO अमर कौल ने बताया कि यह यूनिट कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री में आधुनिक तकनीक के साथ उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूनिट में दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लैब तैयार की गई है। साथ ही फैक्ट्री की ऊर्जा जरूरतों का एक हिस्सा सोलर एनर्जी से पूरा किया जाएगा।

CM ने यूनिट का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर निर्माण प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कंपनी प्रबंधन से प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े निवेश को प्रोत्साहित करने और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, विधायक रमाकांत भार्गव सहित जनप्रतिनिधि और कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019