Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, दो युवकों की मौत, 4 घायल

धार के इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका, सांवलियाजी दर्शन के लिए जा रहे थे सभी युवक, चार घायल इंदौर रेफर।

MP Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, दो युवकों की मौत, 4 घायल
X

MP Accident : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कानवन थाना क्षेत्र में होटल नींबू मिर्ची के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खाई में पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी छह युवक इंदौर से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे कानवन के पास चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और खाई में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही डायल 112, 108 एंबुलेंस और टोल प्लाजा की राहत टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में चालक अंकुर (30) और रोहित कुमार (32), निवासी शाजापुर, की मौत हो गई।

वहीं, मिथिलेश, मोहित, दिगक्षेण कुमार और हिमांशु घायल हो गए। सभी घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019