Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : इको कार ने बाइक को मारी टक्कर, जैन मंदिर के पुजारी समेत दो की मौत

गोरमी जैन मंदिर से पूजा कर पोरसा लौट रहे थे दोनों, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार

MP Accident : इको कार ने बाइक को मारी टक्कर, जैन मंदिर के पुजारी समेत दो की मौत
X

MP Accident : मुरैना। जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जैन मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गोरमी जैन मंदिर से पूजा-पाठ कर दोनों बाइक से पोरसा लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पोरसा निवासी मनीष जैन 38 वर्ष मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके साथ भिंड जिले के गोरमी निवासी जैन मंदिर के पुजारी आनंद कुमार जैन भी सवार थे। इसी दौरान गोरमी की ओर से पोरसा की तरफ जा रहे एक इको कार क्रमांक एमपी 07 एएल 0358 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि दोनों मृतकों के भाई भी दूसरी बाइक से उनके पीछे आ रहे थे। घटना के बाद वे दोनों को पोरसा चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पोरसा थाना पुलिस सहित रेंज के अन्य थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर दुर्घटना करने वाले कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019