Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल

सीधी के बेहड़ा गांव के पास हुआ भीषण हादसा, कार सवार तीन लोगों ने गंवाई जान, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती

MP Accident : बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल
X

MP Accident : सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। चुरहट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बस रामपुर नैकिन की ओर से सीधी आ रही थी, जबकि कार सवार लोग सीधी से रामनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बेहड़ा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल उपचार के लिए चुरहट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019