Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ladli Behna Yojana 40th Installment : लाड़ली बहनों के खाते में आई 40वीं किस्त, CM डॉ. मोहन यादव ने DBT से ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी कर दी।

Ladli Behna Yojana 40th Installment : लाड़ली बहनों के खाते में आई 40वीं किस्त, CM डॉ. मोहन यादव ने DBT से ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपये
X

भोपाल। मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी कर दी। आगर-मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजी। इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार के इस कदम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है।

1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये

लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी। सरकार के अनुसार, योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं के खातों में 65,395 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

आगर-मालवा को CM ने दी 225 करोड़ की सौगात

किस्त जारी करने के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा जिले को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिले में करीब 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास को प्राथमिकता दे रही है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

लाड़ली बहना योजना की किस्त का भुगतान हुआ या नहीं, इसकी जानकारी महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इसके लिए लाभार्थियों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।

पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया:

वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।

आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।

अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर सत्यापन करें।

इसके बाद आपकी किस्त और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

अगर ऑनलाइन जानकारी देखने में परेशानी आती है तो महिलाएं नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद भी ले सकती हैं।

महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार की बड़ी योजना

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख महिला कल्याण योजनाओं में शामिल है। इसके जरिए प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019