Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP : CM मोहन यादव ने राजौदा-केलोद-डबलचौकी मार्ग का किया भूमि-पूजन, 98 करोड़ की सड़क परियोजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजौदा-केलोद-डबल चौकी मार्ग का भूमिपूजन किया।

MP : CM मोहन यादव ने राजौदा-केलोद-डबलचौकी मार्ग का किया भूमि-पूजन, 98 करोड़ की सड़क परियोजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर
X

भोपाल। मध्य प्रदेश के हाटपिपल्या क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजौदा-केलोद-डबल चौकी मार्ग का भूमिपूजन किया।

देवास, इंदौर और बैतूल से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

करीब 32 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के निर्माण से हाटपिपल्या क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह मार्ग क्षेत्र को देवास, इंदौर और बैतूल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस सड़क परियोजना का लाभ करीब 25 गांवों के 70 हजार ग्रामीणों को सीधे तौर पर मिलेगा। इसके बनने के बाद देवास जिला मुख्यालय तक पहुंचने की दूरी भी करीब 40 से 45 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

सुखलिया-टिगरिया मार्ग की भी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान सुखलिया से टिगरिया तक 12 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा भी की। इस मार्ग के निर्माण पर करीब 11 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क से आसपास के करीब 20 गांवों की 20 हजार से ज्यादा आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सड़कें विकास और समृद्धि का रास्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें केवल आने-जाने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि ये क्षेत्र के आर्थिक विकास और समृद्धि का आधार बनती हैं। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार, रोजगार और विकास की संभावनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

सेवा संकल्प अभियान में भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से विकास और सेवा के कार्यों को नई गति मिलती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019