Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ग्वालियर हादसे के बाद सीएम का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, CSP हटाए गए; मृतकों के परिजनों को 4 लाख की मदद

बोले CM- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

ग्वालियर हादसे के बाद सीएम का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, CSP हटाए गए; मृतकों के परिजनों को 4 लाख की मदद
X

भोपाल: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटा दिया गया है, जबकि तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

तीन थाना प्रभारी समेत 8 पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा और ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी को निलंबित किया गया है। इनके अलावा निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर पर भी कार्रवाई हुई है।

मृतकों के परिवारों को 4 लाख की मदद

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज भी नि:शुल्क कराया जाएगा।

दो मंत्रियों को ग्वालियर भेजा

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। हादसे से प्रभावित परिवार ग्वालियर के अलावा शिवपुरी और श्योपुर के भी बताए गए हैं।

बोले CM- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए बाबा महाकाल से शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019