Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MAA New Poster: काजोल की अपकमिंग फिल्म 'मां' का नया पोस्टर रिलीज, शैतान से भिड़ती नजर आईं एक्ट्रेस...

MAA New Poster
X

MAA New Poster

MAA New Poster: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर दमदार अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘मां’ का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस पोस्टर में काजोल एक भयानक राक्षस से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर 30 मई को रिलीज होगा, इसकी भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

MAA New Poster: 'मां' का पोस्टर: भक्षक, रक्षक और मां

पोस्टर में काजोल बेहद आक्रामक और साहसी अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। उनके सामने खड़ा है एक डरावना राक्षस—लाल आंखें, झुर्रियों से भरा चेहरा और एक भयावह उपस्थिति। पोस्टर की टैगलाइन "भक्षक, रक्षक और मां" इस कहानी के तीन प्रमुख स्तंभों की ओर इशारा करती है। यह साफ है कि फिल्म की कहानी में एक भक्षक (राक्षस), एक रक्षक और एक मां के किरदार के इर्द-गिर्द जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

MAA New Poster

MAA New Poster: हॉरर कॉमेडी का नया चैप्टर

बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर कॉमेडी का चलन जोरों पर है। ‘स्त्री 2’ में सरकटे के खौफ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। ऐसे में काजोल की ‘मां’ भी इसी जॉनर में एक और मजबूत कड़ी के रूप में सामने आ रही है। पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने राक्षस की तुलना ‘सरकटे’ से करनी शुरू कर दी है। एक यूज़र ने लिखा, "अब आया है सरकटे का बाप!"

MAA New Poster: 27 जून को होगी फिल्म की रिलीज

‘मां’ फिल्म को जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि काजोल की यह नई पारी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019