Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

LSG vs RCB IPL 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11

Asian News
LSG vs RCB IPL 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11
X

LSG vs RCB IPL 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11

LSG vs RCB IPL 2026 : लखनऊ। आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि लखनऊ की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।

LSG vs RCB IPL 2026 : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओत्सवाल, वेंकटेश अय्यर।

आरसीबी की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने तीन बदलाव किए हैं। अर्शिन कुलकर्णी को जोश इंग्लिस की जगह मौका मिला है, मोहसिन खान की जगह मयंक यादव और शाहबाज अहमद की जगह मणिमारन सिद्धार्थ को शामिल किया गया है।

LSG vs RCB IPL 2026 : आरसीबी का LSG के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

आरसीबी का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें आरसीबी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि LSG को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। सीजन के पहले मुकाबले में भी आरसीबी ने LSG को 5 विकेट से हराया था।

LSG vs RCB IPL 2026 : पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका

आरसीबी ने 9 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद टीम जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। अगर आरसीबी इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच सकती है।

LSG vs RCB IPL 2026 : LSG की चुनौती

लखनऊ सुपर जायंट्स को भी अपनी लय वापस पाने की जरूरत है। टीम पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। घरेलू मैदान पर LSG आरसीबी को रोकेगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019