Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

LPG tanker explosion in Hoshiarpur: LPG टैंकर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 7, कई गंभीर

LPG tanker explosion in Hoshiarpur
X

LPG tanker explosion in Hoshiarpur

LPG tanker explosion in Hoshiarpur: होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियालां गांव के पास शुक्रवार देर रात एक एलपीजी टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर के बाद हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। रविवार सुबह तक अस्पताल में भर्ती दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

LPG tanker explosion in Hoshiarpur: हादसा जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर हुआ, जब टैंकर से गैस रिसाव के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के 15 दुकानों और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कई लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

LPG tanker explosion in Hoshiarpur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।” पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019