Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Delivery And Price Update: LPG सिलेंडर की डिलीवरी में DAC कोड के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, LPG कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर

Asian News
LPG Delivery And Price Update: LPG सिलेंडर की डिलीवरी में DAC कोड के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, LPG कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर
X

LPG Delivery And Price Update: LPG सिलेंडर की डिलीवरी में DAC कोड के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, LPG कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर

LPG Delivery and Price Update: नई दिल्ली। LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब पूरी तरह Delivery Authentication Code (DAC) सिस्टम के जरिए की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य सिलेंडर की सही उपभोक्ता तक सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करना और किसी भी तरह की सायबर फ्राड से रोकना है।

LPG Delivery and Price Update: हालांकि, इसी सिस्टम का फायदा उठाकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं और फर्जी DAC मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसे देखते हुए LPG कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है।

असली और फेक DAC कोड की कैसे करें पहचान

1.LPG डिलीवरी मैसेज की पहचान को लेकर एचपीसीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि स्कैमर्स LPG डिलीवरी के नाम पर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन असली HP Gas मैसेज की पहचान जानकर आप सुरक्षित रह सकते हैं।

2.Delivery Authentication Code साझा करने से पहले हमेशा जांच करें। इस पोस्ट में कंपनी ने आगे लिखा है, "मैसेज आधिकारिक sender name “VM-HPGASc-S” से आया हो। उसमें 4 अंकों का OTP हो और OTP केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय ही इस्तेमाल किया जाए।

3.ध्यान रखें, HP Gas के कर्मचारी कभी भी फोन कॉल, WhatsApp या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए OTP नहीं मांगते। अगर मैसेज जल्दबाजी में कार्रवाई करने को कहे, अजीब लगे या अलग फॉर्मेट में हो, तो उस पर भरोसा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। HP Gas के साथ साइबर फ्रॉड से बचें।" इसी तरह की अपील भारत गैस ने भी की है।

इंडेन के उपभोक्ताओं के लिए क्या है जरूरी

1.साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इंडेन के मैसेज को उदाहरण के साथ बताते हैं कि सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने सिलेंडर बुक कराया था या नहीं।

2.अगर बिना बुक कराए कोई डिलीवरी मैसेज है तो उसपर ध्यान न दें। अगर बुक कराया तो यह देखें कि मैसेज किसी आधिकारिक सेंडर ID (जैसे VK-INDANE, VM-INDANE आदि) से आया हैं कि नहीं।

3.इसके बाद यह देखें कि मैसेज में बुकिंग या इनवायस नंबर दिया गया है या नहीं और 6 अंकों का DAC Code है और इसे केवल डिलीवरी बॉय को शेयर करने की बात कही गई है या नहीं। अंत में Indane का नाम है या नहीं।

4.DAC/OTP केवल तब शेयर करें जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर पहुंच जाए। उससे पहले कभी साझा न करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019