Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार

Asian News
Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
X

Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार

Los Angeles Knight Riders Stadium: नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अमेरिका में बने नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड (Los Angeles Knight Riders Stadium) के उद्घाटन की घोषणा की है। यह मैदान लॉस एंजिलिस में तैयार किया गया है और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम का नया घरेलू मैदान होगा। इसके साथ ही KKR अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है।

शाहरुख ने बताया सपने का सच होना

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह आज हकीकत बन गया। लॉस एंजिलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।" उन्होंने कहा कि यह मैदान केवल क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि परिवारों, मनोरंजन और यादगार पलों के लिए भी बनाया गया है।

जय शाह और ICC का जताया आभार

शाहरुख ने इस उपलब्धि के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजोग गुप्ता का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को सफल बनाने में सभी का अहम योगदान रहा।

अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

यह स्टेडियम 2028 के ओलंपिक से पहले मेजर लीग क्रिकेट के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इसका उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाना तथा खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शाहरुख ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों और नाइट राइडर्स परिवार का इस नए मैदान में स्वागत किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019