Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Lormi News : 6 झोला छाप डॉक्टरो के अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की कार्यवाही...

Uma Verma
Lormi News : 6 झोला छाप डॉक्टरो के अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की कार्यवाही...
X

Lormi News : लोरमी : झोला छाप डॉक्टरों के अवैध क्लिनिक ग्राम बैगाकापा, बिजराकापा कला, गोड़खामही, मनकी, डिंडौरी एवं ग्राम खुड़िया में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध क्लिनिक को सील कर दिया है।

वही लोरमी। नगर में भी मेडिकल स्टोर की आड़ में कई अवैध क्लिनिक संचालित झोला छाप डाक्टर सक्रिय स्वाथय अमले के नाक के नीचे चल रहा खेल और प्रशासन की ओर से आज तक कोई कार्यवाही नही !

लोरमी - 11 सितंबर प्रशासन ने क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिक के खिलाफ एसडीएम अजीत पुजारी के आदेशानुसार तीन

नायब तहसीलदार राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की गठित संयुक्त टीम ने अलग गाँव में छापामार कर 6 अवैध क्लिनिक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सील कर दिया।

Lormi News

मिली जानकारी के प्रशासन लगातार शिकायत मिल रही थी, कि कुछ लोगो द्वारा मेडिकल स्टोर के आड़ में झोलाछाप डॉक्टर बनकर अवैध रूप से क्लिनिक संचालन मरीजो का उपचार कर उनके जान से खिलवाड़ कर रहे है!

संयुक्त टीम ने ग्राम बिजराकापा कला में सुरेंद्र जायसवाल के निवास संचालित अवैध क्लिनिक को सील किया। बैगाकापा में खेलन जायसवाल के अवैध क्लिनिक को सील किया गया।

गोडखामही में अदिति क्लिनिक, डिंडौरी में आदित्य क्लिनिक, मनकी में सन्तोष अनन्त के निवास में अवैध क्लिनिक संचालन हो रहा था, जिसे टीम ने सील किया।

Raipur News : मानवता की मिसाल, पुलिस ने मां की जान बचाई, बच्ची को सुरक्षित मातृ छाया में सौंपा, पढ़े पूरी खबर..

मरीज ईलाज कराते मिले ग्राम खुड़िया में मेडिकल स्टोर के आड़ में बाल विकेंद्र कश्यप बगल में अवैध क्लिनिक चला रहा था। यहाँ टीम को मरीज भी मिले, जो ईलाज करा रहे थे।

बताया जा रहा है, अवैध क्लिनिक में भारी मात्रा दवाइया एवं ड्रिप एवं अन्य प्रतिबंधित दवाई भी बरामद किया जिसको टीम ने अवैध क्लिनिक के साथ सील कर दिया गया। कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप मिली जानकारी के अनुसार 10 अवैध क्लिनिक के खिलाफ कार्यवाही में टीम को 4 स्थानों में अवैध क्लिनिक बंद मिले।

UP Sonbhadra : नाबालिग लड़की का हाथ-पैर बांधकर पूछताछ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा चोरी-छिपे अवैध क्लीनिक व नर्सिंग होम चलाया जा रहा है। इनके द्वारा मरीजों का विपरीत कार्य पद्धति से मनमाने व अवैध तरीके से मरीजों का ईलाज किया जा रहा है।

जिससे मरीजों के जान का खतरा बना रहता है। अतः अपंजीकृत झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निम्नानुसार अधिकारियों / कर्मचारियों तीन अलग अलग टीम का गठन किया गया था

जिसमे एक टीम में नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश सोनी डॉ. जितेन्द्र पैकरा चिकित्सा अधिकारी, सहायक ग्रेड किशोर साहू, दूसरा टीम नायब तहसीलदार शांतनु तारम, डॉ परमेश्वर कश्यप चिकित्सा अधिकारी , सहायक ग्रेड 02 मनोज

ध्रुव, तीसरी टीम में नायब तहसीलदार एमपी कौशिक, डॉ. तुलेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी, पेखराम साहू सामिल रहे। टीम ने अलग अलग ग्रामो में 6 अवैध क्लिनिक के ऊपर कार्यवाही कर सील कर दिया |

जॉइंट कलेक्टर एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर 6 अवैध क्लिनिक को सील कर कार्यवाही किया गया है। लोगो के जान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।

लोरमी नगर में भी हर मोहल्ले में कई अवैध क्लिनिक धड़ल्ले से संचलित हो रहे झोला छाप डाक्टर सक्रिय है पर प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019