Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Lok Sabha: लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का भाषण, हंगामे के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

pm-modi-(6)-1764264868852
X

Lok Sabha: नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों का तीखा युद्ध जारी है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब पर राहुल गांधी ने चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल सदन में किताब लेकर पहुंचे और बोले, “अगर पीएम मोदी आज सदन आएंगे तो मैं उन्हें यह किताब सौंप दूंगा।”

Lok Sabha: इसके जवाब में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी सदन में किताब लेकर गांधी परिवार पर लिखी किताबों में आपत्तिजनक सामग्री का जिक्र किया। दुबे के बयान से हंगामा और तेज हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल को बोलने नहीं दिया गया, लेकिन बीजेपी सांसद को बोलने की इजाजत क्यों मिली।

Lok Sabha: इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और स्पीकर ओम बिरला के साथ भी बैठक की, जिसमें निशिकांत दुबे भी शामिल हुए। शाम 5 बजे प्रस्तावित पीएम मोदी के भाषण से पहले ही दिन भर के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद स्पीकर चैंबर में भी पहुंचे और जमकर विरोध जताया। संसद में यह किताबों का संग्राम अब ज्वालामुखी का रूप ले चुका है, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019