Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Lok Sabha Election Result 2024 : जीत से पहले कांग्रेस में जश्न की तैयारी....

Uma Verma
Lok Sabha Election Result 2024
X

Lok Sabha Election Result 2024

Lok Sabha Election Result 2024 : जीत से पहले कांग्रेस में जश्न की तैयारी, दिया गया 1 क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर, चमकाई जा रही कांग्रेस कार्यालय की फर्श और दीवारें

Lok Sabha Election Result 2024 : भोपाल : देशभर में 6 चरणों के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव आखिरी दौर में जा पहुंचा है। 18वीं लोकसभा के लिए अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा और उसके बाद 4 जून को नतीजे आएंगे। वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

MP Bhadbhada Waterfall : भदभदा वाटरफॉल को कहा जाता है छोटा भेड़ाघाट, देखें गर्मी से राहत देता नजारा….

Lok Sabha Election Result 2024 : भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को चारों ओर से चमकाया जा रहा है। इसके अलावा जीत के जश्न के लिए कांग्रेस ने 1 क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर भी दे दिया है। कांग्रेस कार्यालय को अंदर से लेकर बाहर तक चमकाया जा रहा है। रंग रोगन से लेकर गार्डन तक को तैयार किया जा

रहा है। कार्यालय की फर्श तक चमकाई जा रही है। कार्यालय को चमकाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि ‘4 जून को हम कार्यालय में जश्न मनाएंगे। 4 जून की शाम बड़ा जश्न मनेगा।

Lok Sabha Election Result 2024

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के खाते में 12 से 15 सीटें आ रही है और देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जीत के जश्न को लेकर सब तैयारी में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के जीत के दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

Minister OP Chaudhary Statement : 4 जून के बाद छत्तीसगढ़ में भर्ती को लेकर मंत्री ओपी चौधरी का बयान

बीजेपी प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कहा कि ‘तैयारी तो विधानसभा चुनाव में भी की गई थी। मुख्यमंत्री के पोस्टर लगा दिए गए थे। लेकिन हश्र सबको पता है। इस तैयारी का भी यही अंजाम होने जा रहा है।’

बहरहाल, सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं। लेकिन जनता ने सत्ता की चाबी किसे सौंपी है यह तो 4 जून को ही पता चलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019