Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Liverpool Big Accident: लिवरपूल में फुटबॉल विक्ट्री परेड के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कुचले 47 लोग...

Dev Verma
Liverpool Big Accident
X

Liverpool Big Accident

Liverpool Big Accident: लिवरपूल : लिवरपूल फुटबॉल क्लब की ऐतिहासिक जीत का जश्न सोमवार को मातम में बदल गया, जब प्रीमियर लीग ट्रॉफी परेड के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ में घुसकर 47 लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में शहर भर में अफरा-तफरी और भय का माहौल फैल गया।

Liverpool Big Accident: घटना शाम करीब 6 बजे वाटर स्ट्रीट इलाके में हुई, जहां लाखों प्रशंसक अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उत्सव के बीच अचानक एक सफेद रंग की कार तेज गति से आई और भीड़ में घुस गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Liverpool Big Accident: घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 53 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह लिवरपूल का ही निवासी बताया गया है और ब्रिटिश नागरिक है। लिवरपूल पुलिस विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से अफवाहें न फैलाने और हादसे से जुड़ी संवेदनशील तस्वीरें अथवा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की है।

Liverpool Big Accident: इस भयावह घटना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "लिवरपूल की भयावह तस्वीरें देखकर स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए पूरा सहयोग दिया जाए।" वहीं, लिवरपूल रिवरसाइड की सांसद किम जॉनसन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि सभी घायलों की हालत में जल्द सुधार होगा और वे अपने परिवारों के पास लौट सकेंगे।"

Liverpool Big Accident: लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने भी घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। क्लब ने लिखा, "हम पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019