Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

List oF Rich Actors 2025: साल 2025 की टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट, बॉलीवुड के किंग खान ने बनाई जगह...

List oF Rich Actors 2025
X

List oF Rich Actors 2025

List oF Rich Actors 2025: नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने न केवल भारतीय सिनेमा में अपनी धाक जमाई है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उनकी शोहरत का डंका बज रहा है। हाल ही में जारी एक प्रतिष्ठित लिस्ट में शाहरुख खान दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में वे इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।

प्रसिद्ध मैगजीन एस्क्वायर ने दुनिया के सबसे धनी अभिनेताओं की सूची जारी की है, जिसमें शाहरुख खान ने चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं जैसे टॉम हैंक्स और जैकी चैन को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं शाहरुख खान की इस उपलब्धि और उनकी नेटवर्थ के बारे में।

List oF Rich Actors 2025: शाहरुख खान की नेटवर्थ

एस्क्वायर मैगजीन के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 87.65 करोड़ डॉलर (लगभग 7380.93 करोड़ रुपये) आंकी गई है। इस विशाल नेटवर्थ के साथ वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। शाहरुख की कमाई का स्रोत केवल अभिनय तक सीमित नहीं है। उनका प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, और वीएफएक्स पोस्ट-प्रोडक्शन बिजनेस भी उनकी आय के प्रमुख स्रोत हैं।

List oF Rich Actors 2025: दुनिया का सबसे अमीर अभिनेता कौन

एस्क्वायर की इस सूची में शीर्ष स्थान पर हॉलीवुड के दिग्गज अरनॉल्ड श्वार्जनेगर हैं, जिनकी नेटवर्थ 1.49 अरब डॉलर है। दूसरे स्थान पर ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन हैं, जिनकी संपत्ति 1.19 अरब डॉलर आंकी गई है। तीसरे स्थान पर टॉम क्रूज हैं, जिनकी नेटवर्थ 89.1 करोड़ डॉलर है।

List oF Rich Actors 2025: टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की सूची:

क्रमांक

अभिनेता

नेटवर्थ

1

अरनॉल्ड श्वार्जनेगर

1.49 अरब डॉलर

2

ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन

1.19 अरब डॉलर

3

टॉम क्रूज

891 मिलियन डॉलर

4

शाहरुख खान

876.5 मिलियन डॉलर

5

जॉर्ज क्लूनी

742 मिलियन डॉलर

6

रॉबर्ट डी नीरो

735.35 मिलियन डॉलर

7

ब्रैड पिट

594.23 मिलियन डॉलर

8

टॉम हैंक्स

591.94 मिलियन डॉलर

9

जैक निकोल्सन

590 मिलियन डॉलर

10

जैकी चैन

557.09 मिलियन डॉलर

इस सूची में जॉर्ज क्लूनी पांचवें, रॉबर्ट डी नीरो छठे, और ब्रैड पिट सातवें स्थान पर हैं। वहीं, टॉम हैंक्स नौवें और जैकी चैन दसवें स्थान पर काबिज हैं। शाहरुख खान की इस उपलब्धि ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019