Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Liquor Smuggling : पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी का भंडाफोड़, श्योपुर पुलिस ने शेखावत की तरह धर दबोचे तीन तस्कर

Liquor Smuggling
X

Liquor Smuggling

Liquor Smuggling : श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कराहल थाना पुलिस ने फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर अवैध शराब तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान से तस्करी कर लाई जा रही 40 हजार रुपये की शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान कराहल निवासी नरेंद्र प्रजापति, रामलखन प्रजापति और छोटू कुशवाह के रूप में हुई है।

Liquor Smuggling : थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र जैन के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया व सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर प्रवीण कुमार अष्ठाना के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निमांनिया मोराई गांव के बीच नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने एक तेज रफ्तार बुलैरो कार को संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोका। कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन अंधे मोड़ पर गति कम होने पर पुलिस ने फिल्म 'पुष्पा' के शेखावत स्टाइल में तस्करों को धर दबोचा।

Liquor Smuggling : जांच में पता चला कि मुख्य तस्कर लग्जरी कारों में शराब की बोतलें भरकर सप्लायरों को सौंपता था और व्हाट्सएप के जरिए लोकेशन साझा करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये की अवैध शराब और कार सहित कुल 6 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया। तस्करों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019