Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

शराब घोटाला मामला : कवासी लखमा ने ED के पूछताछ के बाद सरकार पर लगाया आरोप..!

शराब घोटाला मामला : कवासी लखमा ने ED के पूछताछ के बाद सरकार पर लगाया आरोप..!
X

शराब घोटाला मामला : कवासी लखमा ने ED के पूछताछ के बाद सरकार पर लगाया आरोप..!

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा आज फिर से ED दफ्तर पहुंचे, इस बार अपने दस्तावेजों के साथ। यहां अधिकारियों ने करीब 8 घंटे तक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की।

पूछताछ के बाद जब कवासी लखमा बाहर निकले, तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज ज्यादा पूछताछ नहीं की गई। "दो मोबाइल जप्त किए गए थे, जिनको खोलने में थोड़ा समय लगा, लेकिन पूछताछ में कोई खास बात नहीं हुई। मुझे एक सप्ताह के अंदर फिर से बुलाया गया है," उन्होंने कहा।

कवासी लखमा ने यह भी कहा कि पहले उन्हें और उनके परिवार को ED में पूछताछ को लेकर परेशान किया जाने की बात सुनने को मिलती थी, लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया। "जब ED ने छापा मारा, तब भी कोई दिक्कत नहीं हुई, और यहां भी कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। अच्छा पानी पिलाया गया और समय-समय पर जरूरी सवाल किए गए," उन्होंने कहा।

कवासी लखमा ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब उनकी बस्तर क्षेत्र से जुड़ी आवाज को दबाने की सरकार की साजिश है। उनका कहना था कि सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है, यही वजह है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019