Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Liquor Scam Case : कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड ख़त्म, ED की स्पेशल कोर्ट में पेशी आज.....

Liquor Scam Case
X

Liquor Scam Case

रायपुर: Liquor Scam Case : बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। इस मामले में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी इस मामले में लखमा से लगातार पूछताछ कर रही है।

Liquor Scam Case : अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की थी याचिका

इससे पहले, कवासी लखमा ने कल आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की स्पेशल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के वकीलों ने बहस के लिए आज का समय मांगा था।

ईडी और EOW दोनों एजेंसियां कर रही जांच

इस घोटाले में ईडी और EOW दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, EOW की ओर से भी कवासी लखमा को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस वजह से आज का दिन उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

आज की सुनवाई पर सभी की नजरें

ईडी की स्पेशल कोर्ट में आज की सुनवाई के बाद तय होगा कि कवासी लखमा को आगे भी न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा या उन्हें राहत मिलेगी। वहीं, EOW की संभावित कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इस घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है, और आगे क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019