Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Lionel Messi India Tour: तो इंडिया टूर के लिए लियोनल मेसी ने लिए थे इतने करोड़, सामने आया अमाउंट, इस बात से हो गए थे नाराज

Asian News
Lionel Messi India Tour
X

Lionel Messi India Tour

Lionel Messi India Tour: कोलकाता: अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी के 'GOAT इंडिया टूर 2025' के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी और तोड़फोड़ की घटना ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दत्ता ने बताया कि मेसी को पूरे दौरे के लिए 89 करोड़ रुपये फीस दी गई, जबकि 11 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में भारत सरकार को चुकाए गए, जिससे कुल खर्च 100 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Lionel Messi India Tour: सूत्रों के अनुसार, इस रकम का 30 प्रतिशत स्पॉन्सरशिप से और इतना ही हिस्सा टिकट बिक्री से आया। SIT ने दत्ता के फ्रीज किए गए बैंक खातों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद की है, जिसकी वे दावा कर रहे हैं कि यह कोलकाता और हैदराबाद इवेंट्स की कमाई है। जांच अधिकारियों ने दत्ता के घर पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

Messi's tour of India begins with fans throwing bottles, stadium vandalised  | Football News | Al Jazeera

Lionel Messi India Tour: इस बात से नाराज हो गए थे मेसी
दत्ता ने एक और बड़ा खुलासा किया कि मेसी को भीड़ द्वारा पीठ पर छुआ जाना या गले लगाया जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। विदेशी सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही इसकी चेतावनी दी थी, लेकिन बार-बार अनाउंसमेंट के बावजूद भीड़ बेकाबू हो गई। इससे नाराज मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए। कोलकाता में महंगी टिकटें खरीदकर आए हजारों फैंस को मेसी की झलक नहीं मिली, जिससे गुस्साए दर्शकों ने कुर्सियां तोड़ीं और मैदान पर हंगामा किया।

Lionel Messi's India tour organizer detained after fans rip up seats,  police say | CNN

Lionel Messi India Tour: पश्चिम बंगाल सरकार ने सीनियर IPS अधिकारियों पीयूष पांडे, जावेद शमीम आदि की SIT गठित कर सुरक्षा चूक, एक्सेस उल्लंघन और आयोजकों की भूमिका की जांच शुरू की है। दौरा हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में सफल रहा, लेकिन कोलकाता की घटना ने आयोजन की कमियों को उजागर कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019