Lin Laishram Baby Bump
Lin Laishram Baby Bump : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस खास अवसर को सेलिब्रेट करते हुए कपल ने हाल ही में एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस का दिल जीत रहा है।
Lin Laishram Baby Bump : लिन का बेबी बंप बना आकर्षण का केंद्र
फोटोशूट में लिन लैशराम अपने बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑफ-व्हाइट ड्रेस पहनकर सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में कैमरे के सामने पोज़ दिया। वहीं रणदीप हुड्डा लाइट ब्राउन टी-शर्ट में सहज और आकर्षक अंदाज में दिखाई दिए। दोनों की केमिस्ट्री और प्यार तस्वीरों में साफ झलक रहा है।
Lin Laishram Baby Bump : शादी की सालगिरह पर आई खुशखबरी
रणदीप ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस घोषणा के बाद से ही कपल को सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस महीने ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
Lin Laishram Baby Bump : सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आई शुभकामनाएं
कपल की तस्वीरों पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया। कई लोग आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जूनियर रणदीप हुड्डा लोडिंग।”
Lin Laishram Baby Bump : प्यार से शादी तक का सफर
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की मुलाकात मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर की पारंपरिक रस्मों के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


