Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Lekhpal Recruitment Exam 2026: लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026: जारी हुई सिटी इंटिमेशन स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

Asian News
Lekhpal Recruitment Exam 2026
X

Lekhpal Recruitment Exam 2026

Lekhpal Recruitment Exam 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में कुल 7,994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी लेखपाल भर्ती को राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में गिना जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा से जुड़ी तैयारियां पहले से कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड नहीं है सिटी स्लिप

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर, तिथि और समय की जानकारी देने के लिए जारी की गई है। इसके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। विस्तृत परीक्षा केंद्र पते वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा।

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

लेखपाल भर्ती परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

सिटी स्लिप में मिलेगी ये जानकारी

-सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा शहर, परीक्षा समय और जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज होंगे।

-ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

-आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-“Lekhpal City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें

-रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

-लॉगिन के बाद सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019