Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Legian T-10 League: मैच शुरू होने से पहले लेजेन टी-10 लीग टूर्नामेंट कैंसिल,जयपुर में मैच-फिक्सिंग से घिरे आयोजक करा रहे थे लीग

Legian T-10 League: मैच शुरू होने से पहले लेजेन टी-10 लीग टूर्नामेंट कैंसिल,जयपुर में मैच-फिक्सिंग से घिरे आयोजक करा रहे थे लीग
X

Legian T-10 League: मैच शुरू होने से पहले लेजेन टी-10 लीग टूर्नामेंट कैंसिल,जयपुर में मैच-फिक्सिंग से घिरे आयोजक करा रहे थे लीग

Legian T-10 League: जयपुर। जयपुर में पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटरों वाली लेजेन टी-10 लीग मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले कैंसिल हो गई। खेल परिषद को लीग आयोजकों के मैच फिक्सिंग के आरोपी से घिरे होने की जानकारी मिली थी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में शुक्रवार (8 अगस्त) से लीग की शुरुआत होनी थी। इसके लिए रॉस टेलर हर्शल गिब्स जैसे क्रिकेटर जयपुर पहुंचे हैं।

खेल विभाग के सचिव का कहना है आयोजकों ने कोई पैसा जमा नहीं कराया है। इसलिए उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। इस लीग का आयोजन क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राईवेट लिमिटेड करा रहा था। लीग के फाउंडर चिरंजीवी दुबे पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों के साथ चौथ वसूली के आरोप हैं।

वहीं, लीग के को-फाउंडर मीनाक्षी अग्रवाल के पति दीपक अग्रवाल पर ICC प्रतिबंध भी लग चुका है। इसलिए खेल परिषद ने परमिशन कैंसिल कर दी है। आयोजकों को नोटिस देकर उन पर लगे आरोपों पर भी सवाल पूछा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019