Teacher Suspended
Lecturer Suspended : जशपुर। जिले के एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को बाइबल की पुस्तिकाएं बांटने और अनुशासनहीनता के आरोप में एक व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
Lecturer Suspended : कलेक्टर रोहित व्यास की रिपोर्ट के बाद डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई, विकासखंड फरसाबहार में पदस्थ व्याख्याता दीपक तिग्गा पर कई गंभीर आरोप पाए गए।

Lecturer Suspended : जांच में सामने आया कि वे बिना पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृति के स्कूल से अनुपस्थित रहते थे, समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते थे, अध्यापन कार्य अधूरा छोड़ देते थे और शिक्षक दैनंदिनी भी तैयार नहीं करते थे। इतना ही नहीं, अनुपस्थित रहने के बाद उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने और कारण बताओ नोटिस की प्राप्ति से इनकार करने जैसे आरोप भी सिद्ध हुए।
Lecturer Suspended : जांच के दौरान यह भी पाया गया कि व्याख्याता द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बाइबल की छोटी पुस्तिकाएं वितरित की गई थीं। अधिकारियों के अनुसार यह कृत्य शासकीय सेवा में पद की गरिमा के विपरीत है और सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं 7 का उल्लंघन है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


