Lauren Gottlieb Wedding: फेमस डांसर और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने की सीक्रेट वेडिंग, इटली की वादियों में ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

Lauren Gottlieb Wedding
Lauren Gottlieb Wedding
Lauren Gottlieb Wedding: मुंबई। डांसर और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब, जिन्होंने फिल्म ABCD और डांस रियलिटी शोज के जरिए भारत में लाखों दिलों पर राज किया, अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। लॉरेन ने 11 जून 2025 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड टोबियास जोन्स संग इटली के खूबसूरत टस्कनी में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की।
Lauren Gottlieb Wedding: ड्रीम वेडिंग की झलक
इस इंटिमेट वेडिंग में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी का आयोजन टस्कनी की हरियाली से घिरी एक पहाड़ी पर हुआ, जहां चारों ओर व्हाइट और लाइट पिंक फूलों से सजावट की गई थी। पूरा माहौल किसी रॉयल फेयरीटेल वेडिंग जैसा नजर आया।
Lauren Gottlieb Wedding: तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
लॉरेन ने अपनी शादी की कई ब्यूटीफुल फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
- लॉरेन ने पहना था व्हाइट ऑफ-शोल्डर वेडिंग गाउन, जिसमें वो किसी परी जैसी लग रही थीं।
- टोबियास जोन्स ब्लैक सूट में डैशिंग दिखे।
- एक फोटो में दोनों का रोमांटिक लिपलॉक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
Lauren Gottlieb Wedding: इमोशनल कैप्शन ने जीता दिल
तस्वीरों के साथ लॉरेन ने लिखा: “मिस्टर एंड मिसेज जोन्स, 11.06.2025, टस्कनी की एक पहाड़ी पर, खुले दिलों से हमने एक-दूसरे से हमेशा का वादा किया। ये दिन हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन था। इसमें खुशी थी, शांति थी और वो सब कुछ था जिसका हमने सपना देखा था।”
Lauren Gottlieb Wedding: भारत में बनीं डांसिंग स्टार
लॉरेन गॉटलिब ने भारत में ABCD (Any Body Can Dance) जैसी हिट फिल्म और झलक दिखला जा जैसे डांस रियलिटी शोज़ में भाग लेकर भारतीय दर्शकों का दिल जीता। उनके डांस मूव्स, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें भारत में एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी बना दिया था।
Lauren Gottlieb Wedding: फैंस की बधाइयों की बौछार
उनकी शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने मुबारकबादों की झड़ी लगा दी। हर कोई उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।


