नई दिल्ली। Lashkar Terror Module Busted in Delhi: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और उसका नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर संचालित हो रहा था।
Shabbir Ahmed Lone Arrested: पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
शब्बीर अहमद लोन को वर्ष 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया था। वर्ष 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश फरार हो गया था। इसके बाद उसने वहां से एक आतंकी सेल खड़ा कर लिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह लगातार चुनौती बना हुआ था।
Lashkar Terror Module Busted in Delhi: दिल्ली में बड़े नेटवर्क का मास्टरमाइंड
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के कंगन इलाके का रहने वाला लोन हाल ही में पकड़े गए एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। यह नेटवर्क पाकिस्तान समर्थित था और इसके तार बांग्लादेश तक फैले हुए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरवरी 2026 में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 7 बांग्लादेशी नागरिक थे, जो फर्जी आधार कार्ड के जरिए भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
Lashkar Terror Module Busted in Delhi: बांग्लादेशी घुसपैठियों को बना रहा था कट्टरपंथी
जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क बांग्लादेश से संचालित हो रहा था, जिसका मुख्य संचालक शब्बीर अहमद लोन था। वह भारत में आतंकियों की भर्ती और ब्रेनवॉश करने का काम करता था। अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को निशाना बनाकर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेला जाता था। उन्हें फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते थे और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क बनाए रखा जाता था।
Lashkar Terror Module Busted in Delhi: बड़े हमलों की साजिश
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह मॉड्यूल दिल्ली सहित कई हाई-प्रोफाइल इलाकों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। फिलहाल जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फंडिंग के स्रोत और देश के अलग-अलग शहरों में इसके संपर्कों का पता लगाने में जुटी हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि स्थानीय स्तर पर इस नेटवर्क को किस प्रकार मदद मिल रही थी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


