बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत.....

बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत
बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत
गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के जमडीखुर्द गांव में उस वक्त सनसनी मच गई, जब खेतों के आसपास बड़ी संख्या में पक्षियों के मृत शव नजर आए ।
गांव के ही रतन कंवर के घर में 40 से 50 कबूतर थे, जो कल सुबह घर से दाना पानी चरने निकले थे, लेकिन शाम होते-होते तक घर वापस नहीं आ पाए। इसके बाद खोजबीन करने पर 20 से ज्यादा पक्षियों को मरा पाया गया।
इन पालतू कबूतरों के साथ विलुप्त हो रहे कुछ गौरैया भी मृत पाए गए। गौरैया जिसे किसान मित्र भी कहा जाता है, और इनका भी मृत पाया जाना बड़ी गंभीर बात बताई जा रही है।
आशंका जताई जा रही कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पानी या दाने में जहर दिया गया होगा या फिर खेतों में उपयोग किए जाने वाले पेस्टीसाइड्स भी मौत की वजह हो सकती है
जिसे लेने के बाद इन चिड़ियों की मौत की संभावना हो सकती है।जमडीखुर्द के ग्रामीणों ने इस पर जांच की मांग के साथ शिकायत की है। मामला अगर जहर देने का नही है
तो कोई बीमारी की आशंका भी जताई जा रही। बता दें कि 5 साल पहले भी मरवाही के दानीकुंडी गांव में इसी तरह मैना समेत कुछ पक्षियों को लगातार मौत हो रही थी....


