Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Landslide in Mata Vaishno Devi Yatra: मुज़फ्फरनगर में एक साथ उठीं 5 अर्थियां: माता वैष्णो देवी यात्रा में भूस्खलन हादसे में 6 की हुई थी मौत

Landslide in Mata Vaishno Devi Yatra
X

Landslide in Mata Vaishno Devi Yatra

Landslide in Mata Vaishno Devi Yatra: मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भयानक भूस्खलन ने मुजफ्फरनगर के रामपुरी मोहल्ले में मातम फैला दिया है। इस हादसे में मारे गए छह लोगों के शव जम्मू से मुजफ्फरनगर पहुंचे, जिससे पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। मृतकों में दो सगे भाई, 9 वर्षीय अनंत और 8 वर्षीय दीपेश, मां-बेटी रामवीरी (45) और अंजलि (21), तथा ममता (45) और उनकी बेटी आकांक्षा शामिल हैं।

Landslide in Mata Vaishno Devi Yatra: रामपुरी मोहल्ले से 25 अगस्त को 23 लोगों का एक समूह वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार को अर्धकुमारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के समीप हुए भूस्खलन में ये लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल और कुछ लापता बताए जा रहे हैं। शवों के घर पहुंचने पर परिवारों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन घायलों के इलाज और लापता लोगों की तलाश में जुटा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। इस दुखद घटना ने पूरे नगर कोतवाली क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019