Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

लालू प्रसाद
लालू प्रसाद
पटना/नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।
सोमवार को दिल्ली जाते वक्त उन्होंने नीतीश सरकार पर तंज कसा था, लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। 2022 में सिंगापुर में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य से किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसके बाद से वह पटना में रह रहे थे।
Next Story


