Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की जारी, ऐसे करें चेक

Asian News
Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की जारी, ऐसे करें चेक
X

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की जारी, ऐसे करें चेक

भोपाल/सागर। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून को सागर जिले के केसली से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी। इस दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की।

1835 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर

इस बार योजना के तहत कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 28 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 25 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कैसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का पैसा आया या नहीं?

लाभार्थी महिलाएं घर बैठे आसानी से अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। इसके लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
इसके बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
अब समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और ओटीपी से वेरिफाई करें।
इसके बाद आपके खाते में राशि आई है या नहीं, इसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

नाम लिस्ट में है या नहीं ऐसे करें चेक

अगर किसी लाभार्थी को संदेह है कि उसका नाम योजना सूची में है या नहीं, तो वह ऑनलाइन जांच कर सकता है।
इसके लिए पोर्टल पर जाकर “अंतिम सूची” के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें।
इसके बाद पूरी लाभार्थी सूची आपके सामने खुल जाएगी और आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019