Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त, 26 लाख बहनों को मिली गैस रिफिलिंग राशि

Dev Verma
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त, 26 लाख बहनों को मिली गैस रिफिलिंग राशि
X

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त, 26 लाख बहनों को मिली गैस रिफिलिंग राशि

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले से 15 मई को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त के तहत 1250 रुपए लाभार्थी बहनों के खातों में जमा किए। साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि जारी की गई।

May be an image of 5 people, dais, temple and text

Ladli Behna Yojana: डॉ. यादव ने खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में कुल 1551.89 करोड़ रुपये लाड़ली बहनों के खातों में और 30.83 करोड़ रुपये गैस रिफिलिंग के लिए हस्तांतरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56.83 लाख लाभार्थियों को भी 341 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की। साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

May be an image of 4 people, crowd and text that says 'लाड़ले: লाক लावली ल्ली लड़ली वह ब्रहन'

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना मई 2023 में शुरू हुई थी, जिसमें पहले 1000 रुपए प्रति माह दिए जाते थे, जो रक्षाबंधन 2023 के बाद 1250 रुपए प्रति माह कर दिए गए। अप्रैल 2025 से राशि जारी करने की तारीख में बदलाव कर अब हर महीने 15 तारीख को भुगतान किया जाता है।

May be an image of 2 people, crowd, temple and text that says '0....... लाडला लाड़ली लाडत बहना लाडल 남백부 लाब्ली 체력 बड़ली हना बहन ၅ံခါ অনেলা लाड़ली बहना ซส gona चाटली स्ोलन い間'

Ladli Behna Yojana: लाभार्थी महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपने आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक से भुगतान की स्थिति जांच सकती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019