Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ladakh Incident : टैंक प्रैक्टिस के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 5 जवान शहीद.....

Ladakh Incident : टैंक प्रैक्टिस के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 5 जवान शहीद.....
X

Ladakh Incident : टैंक प्रैक्टिस के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 5 जवान शहीद…..

Ladakh Incident

Ladakh Incident : देश के केंद्र शासित प्रदेश लद्धाख में बड़ा हादसा हुआ है. दौलत बेग ओल्डी में टैंक प्रैक्टिस के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा , हादसे में 5 जवान शहीद हो गए.

Ujjain Fraud News : कौन बनेगा करोड़पति में चयन होने के नाम पर…महिला से लाखो की ठगी…

Ladakh Incident : रक्षा अधिकारी ने खुद इस बात की जानकारी दी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दौलत बेग ओल्डी में कल यानी शुक्रवार को टैंक प्रैक्टिस चल रहा था और भारतीय सेना के कई टैंक भी मौजूद थे.

टैंक प्रैक्टिस के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास सेना का टी-72 टैंक नदी पार करना सिखाया जा रहा था. प्रैक्टिस के समय जब एक टैंक नदी पार करने का प्रयास करने लगा तो अचानक नदी का जलस्तर और प्रवाह बढ़ गया.

Ladakh Incident

जल स्तर बढ़ जाने से टैंक नदी में बह गया. जानकारी के अनुसार हादसे के समय टैंक में 4 से 5 जवान शहीद थे. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लद्दाख में पिछले साले भी एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था.

CM Nitish Kumar Party Meeting : चुनाव के बाद पहली बार CM नीतीश पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

तब सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे में 9 जवान शहीद हो गए थे. इस दौरान सेना के काफिले में 5 गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें 34 जवान सवार थे. बताया जाता है कि यह हादसा तब हुआ जब ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019