Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ICC का बड़ा फैसला: LA28 ओलंपिक के लिए बनेगा नया कार्य समूह, तय होगा क्वालीफिकेशन फॉर्मेट

LA28 Olympic
X

LA28 Olympic

LA28 Olympic : सिंगापुर: आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक (LA28) में क्रिकेट की वापसी को लेकर रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सिंगापुर में हुई मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक विशेष कार्य समूह (Executive Working Group) का गठन किया जाएगा, जो क्रिकेट के फॉर्मेट, क्वालीफिकेशन प्रक्रिया और टेस्ट क्रिकेट की संरचना पर काम करेगा।

मुख्य उद्देश्य क्या होगा?

इस कार्यकारी समूह का फोकस तीन प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा:

  1. LA28 ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन प्रणाली का निर्धारण।
  2. क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों (T20, ODI, Test) की समीक्षा।
  3. टेस्ट क्रिकेट को और मजबूत बनाने के लिए नए सुझाव।

कार्य समूह में कौन होगा?

इस ग्रुप में CEC और ICC बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे। इसे शनिवार को होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग में अंतिम स्वीकृति मिलने की संभावना है।

क्वालीफिकेशन पर मंथन: रैंकिंग या टूर्नामेंट?

LA28 के लिए कौन-सी टीमें भाग लेंगी, इस पर चर्चा का दौर शुरू हो चुका है।

  • कई सदस्य चाहते हैं कि ICC रैंकिंग के आधार पर टीमें चुनी जाएं।
  • वहीं कुछ देशों का मानना है कि एक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट आयोजित किया जाए।
  • हालांकि, व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल और समय की कमी को देखते हुए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट व्यावहारिक नहीं माना जा रहा।

रैंकिंग का कट-ऑफ डेट तय होगा

अगर रैंकिंग को आधार बनाया जाता है, तो यह तय करना होगा कि कट-ऑफ डेट कौन-सी होगी, यानी किस तारीख तक की रैंकिंग मान्य होगी। यह जिम्मेदारी पूरी तरह कार्यकारी समूह को सौंपी गई है।

न्यूनतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं

ICC ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष ही बनी रहेगी। इस बैठक में ICC के नए CEO संजोग गुप्ता ने पहली बार अध्यक्षता की, जबकि ICC चेयरमैन जय शाह ने औपचारिक रूप से अपनी भूमिका में भाग लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019