Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kuno National Park : कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया चीता पवन की मौत....

Kuno National Park
X

Kuno National Park

Kuno National Park : कुनो नेशनल पार्क मे नामीबिया चीता पवन की हुई मौत, पार्क मे नाले के पास झाडियों मे मिला वन विभाग को शव, जांच जारी

श्योपुर : श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क से मंगलवार को एक बार फिर से बुरी खबर आई है। इस बार नामीबिया से लाए गए पवन चीते की मौत हुई है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन पवन का शव झाड़ियों के बीच पानी से लबालब भरे नाले में मिला है।

वन विभाग की टीम पोस्टमॉर्टम कराकर जांच में जुटी है। इस मामले में अभी पार्क प्रबंधन की ओर से सिर्फ प्रेसनोट जारी किया है। शाम को जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि सर्चिंग टीम को मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे चीता पवन का शव पार्क के एक नाले के पास मिला है। बारिश की वजह से नाला ओवरफ्लो होकर बह रहा है। यहीं झाड़ियों में टीम को पवन मिला था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019