Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Krishna Janmashtami 2024 : कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजार में रौनक...लड्डू गोपाल के एक से बढ़कर एक डिजाइन के पोशाक लोगो को लुभा रहें

Uma Verma
Krishna Janmashtami 2024
X

Krishna Janmashtami 2024

Krishna Janmashtami 2024 : रायपुर : महेश कुमार साहू : भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। वही राजधानी रायपुर के गोलबाजार में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर रौनक छाने लगी है. बाजार के साथ ही ऑनलाइन में भी भगवान के जन्मोत्सव को

खास बनाने के लिए पोशाक मिल रही है. एक से बढ़कर एक डिजाइन के पोशाक के साथ ही डिस्काउंट का ऑफर भी लोगों को लुभा रहा है. बांसुरी, पालना, मुकुट समेत सभी श्रृंगार का समान भी मिल रहे हैं. ऑफर मिलने की वजह से लोग ऑनलाइन लेना

भी पसंद कर रहे हैं. बाजारों में कुछ आइटम ऐसे हैं, जो कृष्ण भक्तों का मन अपनी खास बनावट और सुंदरता से सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं. इन सभी आइटमों में सबसे खास नाथद्वारा से आने वाले लकड़ी के झूले हैं, जिन्हें श्रीकृष्ण के भक्त सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

जन्माष्टमी को देखते हुए महिलाओं की बाजार में अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है खास तौर पर लड्डू गोपाल की सजावट के लिए महिला और लड़कियों का रुझान बाजार में दिखाई दे रहा है जहां अलग-अलग प्रकार के आइटम की खरीदारी की जा रही है। मौके का जायजा लिया हमारे संवाददाता महेश कुमार साहू ने....


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019