Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kota Rajasthan Latest News : कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल बैठे एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर...फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा....

Asian News
Kota Rajasthan Latest News : कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल बैठे एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर...फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा....
X

Kota Rajasthan Latest News : कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल बैठे एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर…फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा….

Kota Rajasthan Latest News : कोटा : कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल लगातार पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने एक वीडियों जारी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान करने का आरोप पुलिस पर लगाया था,,,उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस वर्कर्स को परेशान कर रही है।

Kota Rajasthan Latest News : प्रहलाद गुंजल ने वीडियो में कहा कि वह कोटा सिटी एसपी के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठेंगे। जिसके बाद वे देर रात 11 बजे सिटी एसपी के दफ्तर के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।जहां एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने उनकी समझाइश की लेकिन वे नहीं माने।

जिसके बाद रात 2 बजे एसपी अमृता दुहन मौके पर पहुंची और उन्होंने आश्वासन दिया की वे मामले की जांच करेंगी,,वही एसपी का कहना है की पुलिस कभी भी पार्टी देखकर काम नही करती केवल आपराधिक प्रवृत्ति देखकर की कार्यवाही करती है। जिसके बाद गुंजल ने धरना समाप्त किया।

वही गुंजल का आरोप है कि जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डों में जाकर प्रचार कर रहे हैं, उन पर अत्याचार किया जा रहा है. उन्हें जबरन पड़कर थाने ले जाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है.

इसके साथ प्रशासन भी बिना कारण ही उन्हें जमानत देने की जगह जेल भेजने का काम कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी के खिलाफ काम नहीं करने के लिए चेताया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=UJuDhssusFU

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019