Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Korba Accident: तेज रफ्तार कार में लगी आग, चालक की जिन्दा जलने से मौत

Asian News
Korba Accident
X

Korba Accident

Korba Accident: कोरबा: कोरबा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंड्रा-कटघोरा मेन रोड पर कारीमाठी के नजदीक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में कार चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Korba Accident: घटना रात करीब 1 बजे की है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने कार से उठती लपटों को देखा और फौरन पसान थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को गड्ढे से बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण तेज गति और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019