Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Konta's ASP Akash Rao: नक्सलियों के IED बलास्ट में कोंटा के ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, थाना प्रभारी और SDOP घायल

Asian News
Kontas ASP Akash Rao Girpunje martyred in Naxalit IED blast
X

Konta’s ASP Akash Rao Girpunje martyred in Naxalit IED blast

सुकमा। Konta's ASP Akash Rao: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कोंटा के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ब्लास्ट बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया था। नक्सलियों ने पहले से ही रास्ते में IED बम प्लांट कर रखा था और जैसे ही अफसरों की गाड़ी उस इलाके में पहुंची, ब्लास्ट कर दिया गया। ब्लास्ट की चपेट में आकर ASP की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कोंटा क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास हुए IED ब्लास्ट में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं, जबकि थाना प्रभारी सोनल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस का काफिला गश्त पर था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019