Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कोण्डागांव : वनरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा हुई संपन्न ,48% अभ्यर्थियों ने लिया भाग.......

कोण्डागांव : वनरक्षक  भर्ती की शारीरिक परीक्षा हुई संपन्न ,48% अभ्यर्थियों ने लिया भाग.......
X

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़ेकनेरा मार्ग स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम मैदान में वनरक्षक सीधी भर्ती 2024 का आयोजन किया गया। यह भर्ती वन मंडल केशकाल, वन मंडल नारायणपुर और वन मंडल कोण्डागांव के 74 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए कुल 14,071 पात्र अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 से 15 दिसंबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। जो अभ्यर्थी इस अवधि में परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए 16 दिसंबर को रिजर्व डे निर्धारित किया गया। कोण्डागांव वन मंडल अधिकारी और तीनों वन मंडलों के नोडल अधिकारी रमेश जांगड़े ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में 6868 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जो कुल आवेदकों का लगभग 48 प्रतिशत है। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए एक पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों की तुलना में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा व्यापम के माध्यम से संपन्न होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019