Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kondagaon News : स्कूली बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षकों की अग्रिम जमानत खारिज

Asian News
Kondagaon News : स्कूली बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षकों की अग्रिम जमानत खारिज
X

Kondagaon News : स्कूली बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षकों की अग्रिम जमानत खारिज


कोंडागांव, बंकिम साना

Kondagaon News : नारायणपुर जिला के एड़का थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चियों से अश्लील हरकत किए जाने का मामला लगभग एक माह पूर्ण प्रकाश में आया था। इस मामले पर आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र देवांगन, नारायण प्रसाद और चंदन सिंह ठाकुर ने कोण्डागांव के पॉस्को कमलेश कुमार जुर्री न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दर्ज की थी। न्यायालय ने तीनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Kondagaon News : शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक दिलीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र देवांगन, नारायण प्रसाद और चंदन सिंह ठाकुर के विरुद्ध 294, 354, 354 (ग) पॉस्को और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद किया गया है।

इस मामले पर तीनों की ओर से अग्रिम जमानत कोण्डागांव के पॉस्को कमलेश कुमार जुर्री न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय ने तीनों के अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। बता दे कि, लगभग एक माह पूर्व हुए इस घटना के बाद से तीनों शिक्षक लगातार फरार चल रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019