Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kondagaon News : गांजे की खेती मामले में कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी

Kondagaon News
X

Kondagaon News

Kondagaon News : कोंडागांव: सुनील यादव : कोंडागांव पुलिस ने कांग्रेस नेता अनुराग पटेल को अवैध गांजा की खेती के आरोप में किया गिरफ्तार, पूर्व शाकंभरी बोर्ड सदस्य पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।जिसे न्यायालय ने जेल भेजा दिया है।

कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना अनुसार ग्राम बफना में अनुराग पटेल अपने खेत में गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुराग पटेल के खेत में जाकर जांच की और पूछताछ की,

जिसमें अनुराग ने स्वयं अपने खेत में गांजे की खेती करने की बात स्वीकार की।अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करते पाए जाने पर अनुराग पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने गांजे के पौधे को जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019